
बाल-श्रम के अपमान से मुक्ति कैसे मिलेगी?
Date:14-12-17
To Download Click Here.
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने बाल-श्रम से मुक्ति दिलाने में देशों की असफलता के पीछे कुछ कारण बताए हैं। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में बच्चों को जिन घातक उद्योगों से दूर रखने की बात की जाती है, उनके बारे में देशों के पास कोई सशक्त कानून नहीं हैं। ऐसे उद्योगों में श्रमिक की न्यूनतम आयु से संबंधित कानून भी नहीं है। इन सबके बीच देशों में अनिवार्य स्कूली शिक्षा एवं रोज़गार के लिए न्यूनतम आयु के कानून में कोई तादाम्य नहीं है। औपचारिक अर्थव्यवस्था में श्रम संबंधी निरीक्षणों की कमी से बाल श्रम संबंधी कानूनों में कई विसंगतियां देखी जा रही हैं। लगभग 71% बच्चे कृषि कर्म में लगे हुए हैं, जिनमें से 69% बच्चों को परिवार की ही इकाई में काम करने के कारण कोई वेतन नहीं दिया जाता।
उपाय –
- बाल-श्रम को रोकने के लिए एक सशक्त दंडात्मक कानून की आवश्यकता है।
- युवा एवं वयस्कों को अधिक-से-अधिक काम देकर बच्चों को श्रम से बचाया जा सकता है।
- बाल-श्रम जैसी नीतियों को सामाजिक सुरक्षा की कुछ सक्रिय नीतियों के सहारे आगे बढ़ाया जा सकता है।
‘द हिंदू‘ में प्रकाशित गरिमल्ला सुब्रहमण्यम के लेख पर आधारित।