Practice Questions

29 August 2026 

प्रश्न 578 -   यद्यपि एक ओर देश सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की दृष्टि से संतोषजनक गति से आगे बढ़ रहा है, किन्तु असमानता की खाई भी चौड़ी होती जा रही है। इस कथन के संदर्भ में असमानता के मुख्य कारणों की पहचान कीजिए। इसके लिए सरकार क्या कदम उठा रही है? (200 शब्द)

Question 578 -   Although the country is progressing at a satisfactory pace in terms of Gross Domestic Product (GDP), the gap of inequality continues to widen. In the context of this statement, identify the major causes of inequality. What measures is the government taking to address this issue? (200 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

22 August 2026 

प्रश्न 577 -   युवाओं द्वारा किए गए आंदोलनों को दृष्टिगत रखते हुए भारत के Gen Z की आपको क्या विशेषताएँ मालूम पड़ती हैं। (200 शब्द)

Question 577 -   In the light of the movements led by young people, what characteristics of Generation Z (Gen Z) in India do you observe? (200 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

08 August 2026 

प्रश्न 576 -   (अ) ‘किसी कार्य का मूल्यांकन केवल परिणाम से नहीं, बल्कि इसके नैतिक उद्देश्य से भी होना चाहिए।' दार्शनिक कांट के इस विचार को स्पष्ट करें। (100 शब्द)

(ब) नेतृत्व की वास्तविक शक्ति साहस में नहीं, बल्कि आदर्शों की स्थापना में होती है। उक्त कथन को उदाहरण के द्वारा समझाइए। (100 शब्द)

Question 576 -   (a) "An action should be evaluated not only by its outcome but also by its moral intention." Explain this idea of the philosopher Immanuel Kant. (100 words)

(b) The true strength of leadership lies not merely in courage but in establishing ideals. Explain the above statement with suitable examples. (100 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

01 August 2026 

प्रश्न 575 -  समस्या केवल यह नहीं है कि प्रश्न पत्रों के लीक होने की घटनाओं को कैसे रोका जाये। बल्कि हमारी पूरी शिक्षा प्रणाली ही एक समस्या है। वर्तमान स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस कथन को स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)

Question 575 -  The problem is not merely how to prevent incidents of question paper leaks; rather, our entire education system itself is the issue. In the light of the present circumstances, critically examine this statement. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

25 July 2026 

प्रश्न 574 -   "कल्पना ज्ञान से अधिक मूल्यवान है।" इस विषय पर एक सारगर्भित निबंध लिखें। (शब्द सीमा 1000-1200 शब्द)

Question 574 -  "Imagination is more valuable than knowledge." Write an essay on this topic. (1000–1200 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

18 July 2026 

प्रश्न 573 -   भारत सरकार ने पेट्रोल के रूप में शत-प्रतिशत एथेनॉल को स्वीकृति दे दी है। सरकार के इस निर्णय का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (200 शब्द)

Question 573 -  The Government of India has approved 100% ethanol as a fuel. Critically examine this decision. (200 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

11 July 2026 

प्रश्न 572 -   (अ) भारत दल-बदल की स्थिति को रोक पाने में असफल रहा है। इसे रोकने के लिए कुछ ठोस एवं व्यावहारिक उपाय सुझायें। (100 शब्द)

(ब) क्या कारण है कि भारत में क्षेत्रीय राजनीतिक दल क्रमशः कमजोर होते जा रहे हैं? (100 शब्द)

Question 572 -  (a) India has failed to curb political defection. Suggest some concrete and practical measures to stop it. (100 words)

(b) Why are regional political parties in India gradually weakening? (100 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

04 July 2026 

प्रश्न 571 -   (अ) राम लला मंदिर, अयोध्या के चढ़ावे में गड़बडी का मामला नैतिक पतन की पराकाष्ठा है। स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)

(ब) भारतीय नागरिकों के आचरण के वे कौन-कौन से तत्व हैं, जो विश्व में उसकी छवि के निर्माण को बाधित कर रहे हैं? (150 शब्द)

Question 571 -  (a) The issue of irregularities in the offerings at the Ram Lalla Temple, Ayodhya, is the height of moral degradation. Explain. (150 words)

(b) What are the elements in the conduct of Indian citizens that are hindering the formation of India's image in the world? (150 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

27 June 2026 

प्रश्न 570 -  केन्द्र सरकार ने जनसांख्यिकी परिवर्तन के अध्ययन के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त कीजिये। (250 शब्द)

Question 570 -  The Central Government has constituted a committee to study demographic changes. Express your views on the need for this committee. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

20 June 2026 

प्रश्न 569 -  (अ)  भारतीय साहित्य, कला एवं संस्कृति को परमार शासक राजा भोज की देन पर एक संक्षिप्त नोट लिखें। (150 शब्द)

(ब)  चोल वंश को महान बनाने में नौसेना का क्या योगदान रहा है? (150 शब्द)

Question 569 -  (a)  Write a short note on the contribution of the Parmar ruler Raja Bhoj to Indian literature, art, and culture. (150 words)

(b)  What was the role of the navy in making the Chola dynasty great? (150 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

13 June 2026 

प्रश्न 568 -   (अ) हीट होम कैसे बनता है? यह लू से कैसे भिन्न है? (150 शब्द)

(ब) हिमालय के वनों में आग लगने की बढ़ती हुई घटनाओं के मुख्य कारण क्या हैं? इसके समाधान के कुछ उपाय सुझायें। (150 शब्द)

Question 568 -  (a) How is a heat home formed? How is it different from a heat wave? (150 words)

(b) What are the main causes of the increasing incidence of forest fires in the Himalayas? Suggest some solutions to address them. (150 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

06 June 2026 

प्रश्न 567 -   (अ) यदि आपको ‘वर्क फ्राम होम‘ का चयन करने के लिए कहा जाये, तो आपका उत्तर क्या होगा, और क्यों? (150 शब्द)

(ब) क्या मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने को मौलिक अधिकार माना जा सकता है? (100 शब्द)

Question 567 -  (a) If you were asked to choose 'work from home', what would your answer be and why? (150 words)

(b) Can education in one's mother tongue be considered a fundamental right? (100 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

30 May 2026 

प्रश्न 566 -   निम्न कथनों को स्पष्ट कीजिए :

(अ)      भावनायें विचारों को सबल बनाती हैं। (150 शब्द)

(ब)       नैतिकता कानूनों को सम्पूर्णता प्रदान करते हैं। (150 शब्द)

Question 566 -  Explain the following statements:

(a)  Emotions strengthen thoughts. (150 words)

(b)  Morality gives completeness to laws. (150 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

23 May 2026 

प्रश्न 565 -   लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने के कारण विधायिका में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का मामला फिलहाल कुछ वर्षों के लिए टल गया है। इस आरक्षण संबंधी प्रस्ताव का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

Question 565 -   Due to the failure of the 131st Constitutional Amendment Bill to pass in the Lok Sabha, the issue of granting 33 percent reservation to women in the legislature has been postponed for a few years. Critically examine this reservation proposal. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

16 May 2026 

प्रश्न 564 -   (अ) ‘तस्वीरे विजुअल हिस्ट्री होती हैं।' इस कथन पर टिप्पणी करें। (150 शब्द)

(ब) ‘संविधान के अंतर्गत किसी धर्म की धार्मिक प्रथा को तभी तक संरक्षण प्राप्त है, जब तक कि वह नैतिकता, सार्वजनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य के विरूद्ध न हो।' उच्चतम न्यायालय की इस टिप्पणी की व्याख्या करें। (150 शब्द)

Question 564 -   (a) "Photographs are visual history." Comment on this statement. (150 words)

(b) "The Constitution protects the religious practices of any religion as long as they are not against morality, public order, and health." Explain this Comment by the Supreme Court. (150 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

09 May 2026 

प्रश्न 563 -  ग्रेट निकोबार परियोजना क्या है? इसकी मुख्य चिन्ताओं का उल्लेख करते हुए इस परियोजना पर अपना अभिमत प्रस्तुत कीजिये। (250 प्रश्न)

Question 563 -  What is the Great Nicobar Project? State your opinion on this project, highlighting its main concerns. (250 questions)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है