Practice Questions

31 Jan 2026 

प्रश्न 549 - जलवायु परिवर्तन के प्रति राष्ट्र चिन्ता तो बहुत व्यक्त करते हैं, लेकिन उस चिन्ता के समानंतर निवारण संबंधी कदमों में बहुत शिथिलता दिखाई देती है।

हाल ही की कुछ घटनाओं की पृष्ठभूमि में इस कथन की पुष्टि करें। (250 शब्द)

Question 549 - Nations express considerable concern about climate change, but mitigation measures appear to be lackluster in proportion to that concern.

Verify this statement in the light of some recent events. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

24 Jan 2026 

प्रश्न 548 - (अ) भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर 2025 की मौद्रिक समीक्षा करते हुए किन कारणों से रेपो दर में कमी भी की थी ? (100 शब्द)

(ब) पिछले कुछ माह में डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में तेजी से गिरावट आई है। भारत पर इस गिरावट के क्या प्रभाव हो सकते हैं? (150 शब्द)

Question 548 - (a) For what reasons did the Reserve Bank of India reduce the repo rate during its December 2025 monetary review? (100 words)

(b) The value of the rupee has fallen sharply against the dollar in the past few months. What could be the impact of this decline on India? (150 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

17 Jan 2026 

प्रश्न 547 - वीबी-जी राम जी विधेयक में किये गए मुख्य परिवर्तनों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)

Question 547 - Critically examine the key changes made in the VB-G Ramji Bill. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

10 Jan 2026 

प्रश्न 546 - शांति स्वयं को नियंत्रित करने की स्थिति है।

उक्त विषय पर एक सारगर्भित निबंध लिखे। (शब्द - 1000 से 1200)

Question 546 - Peace is a state of self-control.

Write a comprehensive essay on the above topic. (Word count- 1000 to 1200)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

03 Jan 2026 

प्रश्न 545 - उच्चतम न्यायालय ने नवंबर 2025 में अनुच्छेद 200 के संदर्भ में अपना निर्णय दिया है। देश की संघीय प्रणाली एवं शक्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए न्यायालय के इस निर्णय की समीक्षा करें। (250 शब्द)

Question 545 - The Supreme Court delivered its judgment in November 2025 regarding Article 200. Review this judgment of the court, keeping in mind the country's federal system and the balance of power. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

27 Dec 2025 

प्रश्न 544 - विमानन सेवा में संकट उत्पन्न करने के संदर्भ में व्यावसायिक नैतिकता पर एक टिप्पणी लिखें। (250 शब्द)

Question 544 - Write a note on business ethics in the context of creating a crisis in the aviation sector. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

20 Dec 2025 

प्रश्न 543 -  “हमारा संविधान औपनिवेशिक सोच को छोड़कर राष्ट्रवादी दृष्टिकोण अपनाने का मार्गदर्शक दस्तावेज है।” इस कथन को सिद्ध कीजिये। (250 शब्दों में)

Question 543 - “Our Constitution is a guiding document for abandoning colonial thinking and adopting a nationalist outlook.” Prove this statement. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

13 Dec 2025 

प्रश्न 542 -  (अ) चेतना और अंतरात्मा में अंतर स्पष्ट कीजिये। (150 शब्दों में)

(ब) नैतिकता एवं व्यक्ति की गरिमा के अंतर को उदाहरण द्वारा समझाइये। (150 शब्दों में)

Question 542 - (a) Explain the difference between consciousness and conscience. (150 words)

(b) Explain the difference between morality and human dignity with examples. (150 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

06 Dec 2025 

प्रश्न 541 -  ‘रेयर अर्थ में भारत की स्थिति' पर एक संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित टिप्पणी लिखें। (150 शब्द)

Question 541 - Write a brief but concise note on 'India's position in rare earths.' (150 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

29 Nov 2025 

प्रश्न 540 -  (अ) गूगल विशाखापट्नम में एक गीगावॉट हायरस्केल का AI डेटा सेंटर बनायेगा। गूगल ने इसके लिए विशाखापट्नम का चयन क्यों किया है? (100 शब्द)

(ब) ‘शिक्षण संस्थानों में AI के प्रयोग‘ विषय पर अपनी राय व्यक्त करें। (150 शब्द)

Question 540 - (a) Google will build a 1 gigawatt high-scale AI data center in Visakhapatnam. Why did Google choose Visakhapatnam for this project? (100 words)

(b) Express your opinion on the topic 'Use of AI in educational institutions.' (150 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

22 Nov 2025 

प्रश्न 539 - वस्तुतः लगभग दो दशकों के बाद भी सूचना का अधिकार अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल नहीं रहा है। इसके मूल कारणों की चर्चा करते हुए कोई ऐसे तीन उपाय बतायें, जिनसे इसके उद्देश्यों को पाने में मदद मिल सकती है। (250 शब्द)

Question 539 - Indeed, even after nearly two decades, the Right to Information Act has not been successful in achieving its objectives. Discuss the root causes and suggest three measures that could help achieve its objectives. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

15 Nov 2025 

प्रश्न 538 - पिछले एक वर्ष में विश्व के कई देशों में जेन-जी द्वारा सत्ता विरोधी आंदोलन किये गये हैं। इन आंदोलनों की सामान्य विशेषताओं पर प्रकाश डालें। (250 शब्द)

Question 538 - In the past year, anti-government movements have been carried out by Gen-Z in many countries around the world. Highlight the common characteristics of these movements. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

08 Nov 2025 

प्रश्न 537 - सच्ची एवं स्थायी शांति स्वयं को नियंत्रित करने में है।

उपयुक्त कथन पर एक सारगर्भित निबंध लिखें। (1000-1200 शब्द)

Question 537 - True and lasting peace lies in self-control.

Write a succinct essay on the above statement. (1000-1200 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

01 Nov 2025 

प्रश्न 536 - जीएसटी में सितम्बर में किये गये सुधारों का भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (200 शब्द)

Question 536 - Critically examine the impact of the GST reforms made in September on India's economy. (200 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

25 Oct 2025 

प्रश्न 535 - वर्ष 2025 में चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन को आप वैश्विक राजनीतिक संदर्भ में किस रूप में देखते हैं? क्या आप इसे भारत की सफलता मानते हैं? (250 शब्द)

Question 535 -  How do you view the Shanghai Cooperation Organization summit to be held in China in 2025 in the global political context? Do you consider it a success for India? (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

18 Oct 2025 

प्रश्न 534 - उच्चतम न्यायालय ने अपने एक निर्णय में कहा है कि “बच्चे को माता-पिता दोनों के स्नेह का अधिकार है।”

उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय की निम्न दो बिन्दुओं पर व्याख्या कीजिये? (200 शब्द)

(i) विश्व में बढ़ते हुए मानसिक रोग

(ii) भावनात्मक - बुद्धिमत्ता का विकास

Question 534 - The Supreme Court has stated in one of its decisions that "a child has the right to the affection of both parents."

Explain this Supreme Court decision on the following two points. (200 words)

(i) The rise of mental illness in the world

(ii) The development of emotional intelligence

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है