
पृथ्वी के बाहर मिले जीवन के संकेत
To Download Click Here.
- हमारे सौरमंडल से बाहर सुदूर ब्रह्यांड में वैज्ञानिकों को जीवन होने की संभावना लग रही है।
- ग्रह के 2-18 बी के वातावरण में डायमेथाइल सल्फाइड और डायमेथाइल डिसल्फाइड जैसे दो रसायन मिले हैं। ये दोनों केमिकल पृथ्वी पर सिर्फ जीवित प्राणियों द्वारा ही बनाए जाते हैं। इस कारण से ही के 2-18वी पर जीवन की मौजूदगी की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
- यह ग्रह पृथ्वी से 124 प्रकाश वर्ष दूर है। एक प्रकाश वर्ष लगभग 95 खरब किमी. होता है।
- जीवन की मौजूदगी के सबूत की खोज जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से की गई है।
- ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में इस शोध का नेतृत्व करने वाले खगोलशास्त्री भारतीय मूल के निक्कू मधुसूदन हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रह पर मिले जीवन के संकेत असली हैं या नहीं, यह जांचना जरूरी है। वहां पाए गए दोनों रसायन पृथ्वी पर एक प्रकार के समुद्री जीव से बनते हैं। लेकिन कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ज्वालामुखी, बिजली की गड़गड़ाहट या धूमकेतु से टकराव के कारण भी ये रसायन बन सकते हैं।
दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार पर आधारित। 18 मार्च 2025