पर्यटन को बढ़ावा देने में स्थानीय मामलों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए

Afeias
14 May 2024
A+ A-

To Download Click Here.

विश्व अर्थव्यवस्था को चलाने में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन कुछ देशों में पर्यटन के प्रतिकूल हवा भी चल रही है। आइए, जानते हैं क्यों –

  • अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का सबसे ज्यादा विरोध स्पेन में हो रहा है। यह तब है, जबकि गत वर्ष लगभग 8 करोड़ 50 लाख के लगभग पर्यटकों ने वहाँ की अर्थव्यवस्था में 109 अरब यूरो का योगदान दिया है। फिर भी विरोध क्यों है?
  • पर्यटन को एक जीवंत आर्थिक क्षेत्र बने रहने के लिए यात्रा के अधिकार और निवासियों के अधिकारों के बीच संतुलन बनाना चाहिए।
  • इसके लिए स्थानीयकरण, नवाचार और संवेदनशीलता को ध्यान में रखना होगा।
  • 2023 में, यात्रा और पर्यटन वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का सीधे 9.1% हिस्सा रहा है। लेकिन शहरी पर्यटन क्षेत्रों में बढती भीड़ और स्थानीय समुदायों की बढ़ती व्यग्रता अब पूरी क्षमता से पर्यटकों को बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है।
  • इसके लिए स्थानीय सरकारों को संपत्ति की बढ़ती कीमत को पर्यटकों और निवासियों के बीच संतुलित करके चलना चाहिए।
  • पर्यटन में निवेश की नीतियां ऐसी होनी चाहिए, जो स्थानीय प्राथमिकताओं की भी बढ़ावा दें।

इस प्रकार, पूरे विश्व में पर्यटन को बढ़वा देने के लिए स्थानीय चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए ही आगे बढ़ना उचित होगा। अन्यथा ‘पर्यटकों, वापस जाओ’ के नारे आम होते जाएंगे।

‘द इकॉनॉमिक टाइम्स’ में प्रकाशित संपादकीय पर आधारित। 22 अप्रैल, 2024

Subscribe Our Newsletter