
नदी जोड़ जरूरी क्यों?
To Download Click Here.
- भारत में 12% से ज्यादा जमीनी क्षेत्र पर बाढ़ का खतरा बना रहता है।
- 68% क्षेत्र बीच-बीच में सूखाग्रस्त हो जाता है।
- भारत की नदियों से करीब 1200 क्यूबिक मीटर पानी समुद्रों में चला जाता है।
- इसका अर्थ है कि देश में पानी की कमी नहीं, बल्कि जल-प्रबंधन की कमी है।
केन-बेतवा लिंक परियोजना के लाभ –
- 65 लाख लोगों को बुंदेलखण्ड क्षेत्र में पेयजल मिलेगा।
- दो हजार गांवों के 7.18 लाख किसान परिवारों को लाभ होगा।
- 11 लाख हेक्टेयर मध्यप्रदेश की और 2.51 लाख हेक्टेयर उत्तरप्रदेश की भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
- 103 मेगावाट जलविद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा पैदा होगी।
- मध्यप्रदेश के 10 और उत्तरप्रदेश के लगभग 12 जिलों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
उम्मीद है कि यह परियोजना सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए रोल मॉडल का काम करेगी। इसकी सफलता से आगे बढ़कर 60 नदियों को जोड़ने के अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार किया जा सकेगा।
विभिन्न समाचार पत्रों पर आधारित। 26 दिसंबर, 2024
Related Articles
×