परिच्छेद को हल करने का तरीका

Afeias
08 May 2019
A+ A-

To Download Click Here.

पिछले सप्ताह के लेख में मैंने सी-सेट की रणनीति के तहत परिच्छेद के अधिक से अधिक प्रश्न हल करने की बात कही थी।
इस लेख में मैं अब उसके तरीके के बारे में आपसे कुछ महत्वपूर्ण बातें करने जा रहा हूँ।

चुनौतियाँ

  1. पाठ्यक्रम में इसे “बोधगम्यता” कहा गया है। इसका अर्थ होता है कि दिये गये अंश के शब्दार्थ के बजाए उसके भावार्थ को समझें। भावार्थ को समझे बिना सही विकल्प तक पहुँचा ही नहीं जा सकता।
  2. जो गद्यांश दिये जाते हैं, वे अधिकांशतः सामान्य ज्ञान की प्रकृति के होते हैं। जब आप गद्यांश को पढ़ते हैं, तो आपकी समझ में आ जाता है। लेकिन जब आप दिये गये विकल्प पढ़ते हैं, तो आपके दिमाग को एक चुनौती मिलती है। यह चुनौती होती है-अपने दिमाग को सामान्य ज्ञान के हस्तक्षेप से बचाने की। आपको सतर्क रहना होगा कि आपको उत्तर दिये गये अंश के अनुसार ही देने हैं, न कि सामान्य ज्ञान के अनुसार। वैसे भी आपको भ्रमित करने के लिए एकाध विकल्प ऐसा दे दिया जाता है, जो सामान्य ज्ञान के उत्तर से मेल खाता है। यह सबसे अधिक भ्रम पैदा करने वाली ट्रिक होती है। इसमें अधिकां’ा परीक्षार्थी गच्चा खा जाते हैं।
  3. तीसरी चुनौती होती है कि आप इस परिच्छेद को पढ़ते हुए अपनी एकाग्रता को कितना अधिक बनाए रख पाते हैं। पढ़ने के दौरान इधर-उधर की बातें सोचना आपके फोकस को बिगाड़ देगा। ध्यान से पढ़ें और दिये गये तथ्यों को थोड़ा याद भी रखें।
  4. परिच्छेद को पढ़ते समय मस्तिष्क की गति को भी बनाए रखना होगा। इस बारे में आपको न तो बहुत हड़बड़ी करनी है और न ही बहुत इत्मीनान दिखाना है। मध्यम मार्ग लेकर चलना बेहतर होगा।

परिच्छेद को हल करने की कला

कई प्रयोग करने के बाद मैं यहाँ आपसे सर्वश्रेष्ठ प्रयोग की चर्चा कर रहा हूँ।

  1. परिच्छेद को पढ़ने से पहले उस पर पूछे गये प्रश्न और दिये गये विकल्पों को पढ़ें तथा ध्यान से पढ़ें। इस तरह पढ़ें कि आपको याद रहे कि आपने क्या पढ़ा है। जरुरी लगे, तो इसे 2-3 बार पढ़ें।
  2. इसके बाद परिच्छेद को पढ़ें और पढ़ते समय इस बात का ध्यान रखते जायें कि आपके उत्तर के मिलने की कहाँ अधिक संभावना है। उस स्थान पर पेन्सिल से हल्का निशान लगा दें। लेकिन उत्तर फायनल न करें।
  3. अब परिच्छेद को फिर से पढ़ें। अपने उत्तर को चेक करें और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही उत्तर पर निशान लगायें।
    यहाँ मैं आपको फिर से याद दिलाना चाहूँगा कि एक प्रश्न हल करने के लिए साढ़े तीन मिनट का समय मिलता है। यदि आपने कुल 35 प्र’न सही-सही हल करने का निर्णय लिया है। कई परिच्छेद तो ऐसे होते हैं कि उसी में ही दो-तीन प्रश्न पूछ लिये जाते हैं। इसलिए दिमाग में समय की गणना बनाकर चलें।
  4. जो परिच्छेद समझने में कठिन मालूम पड़ रहे हों, उन्हें छोड़ दें। यदि किसी परिच्छेद का दूसरा या तीसरा प्रश्न हल नहीं हो रहा हो, तो उसे छोड़ दें। अनावश्यक जद्दोजहद न करें। आपको निगेटिव मार्किंग से अपने-आपको बचाना है।
    ऐसा करने से आप बाजी मार सकते हैं।

– डाॅ॰ विजय अग्रवाल
(आप पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं afeias.com के संस्थापक हैं।)

Note: This article of Dr. Vijay Agrawal was published in “Jagran Josh” dated 1-May-2019.

Subscribe Our Newsletter