सी-सैट में सफलता की योजना

Afeias
05 May 2019
A+ A-

To Download Click Here.

विश्वास करना ही पड़ता है, जब सिविल सर्विसेज प्री की तैयारी करने वाले स्टूडेन्ट्स सी-सेट के पेपर के प्रति अपनी भय और आशंका व्यक्त करते हैं। ठीक है कि इस पेपर के नम्बर सिलेक्शन में काम नहीं आते, लेकिन क्वालिफाइ करना तो अनिवार्य है। क्वालिफाई करने का मतलब है-कम से कम 33 प्रतिशत यानी कि 200 में न्यूनतम 66 नम्बर हासिल करना। लेकिन यह पेपर जिस तरह का है, क्या सचमुच 66 नम्बर लाना भय का कारण बनना चाहिए? मैं अपने इस लेख में उस रणनीति पर बात कर रहा हूँ, जो आपके इस भय को खत्म करके एक सही रास्ता दिखा सकेगा।

इस पेपर में कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं (100 नहीं)। इस प्रकार एक प्रश्न सही करने पर 2.5 नम्बर प्राप्त होते हैं। चूंकि पेपर आब्जेक्टिव टाइप का होता है, इसलिए नम्बर भी पूरे मिलते हैं। जबकि गलत होने पर कटते केवल एक तिहाई ही हैं। जनरल स्टडीज के पहले पेपर में जहाँ 100 प्रश्नों के लिए 120 मिनट का समय होता है, वही इसमें 80 प्रश्नों के लिए उतना ही समय होता है। रणनीति की दृष्टि से इन्हें जानना जरूरी था।

अब मैं आता हूँ पिछले तीन सालों के दौरान पूछे गये प्रश्नों के स्वरूप और संख्या पर परिच्छेद से पिछले तीन सालों में क्रमशः 26, 30 और 27 प्रश्न पूछे गये। तर्क क्षमता से 22-24-24 प्रश्न पूछे गये। सन् 2018 में गणित से 11 तथा आकृति एवं आरेख से 16 प्रश्न आये।

आईए, अब हम इसके आधार पर इस बात पर विचार करते हैं कि आप ऐसा क्या कुछ करें कि आपको क्वालिफाईंग 66 नम्बर तो मिल ही जाएं।

आपको सबसे ज्यादा ध्यान परिच्छेद पर देना चाहिए और कोशिश करें कि पूछे गये प्रश्नों से 75 प्रतिशत सही-सही हल कर लें। यह मुश्किल काम नहीं है। आप ऐसा कैसे करेंगे, इसकी चर्चा मैं अगले सप्ताह के लेख में करूंगा। ऐसा करने के लिए आपको 20 प्रश्न हल करने होंगे। और तब आपका स्कोर 50 माक्र्स का हो जाएगा।

अब आपको शेष 16 नम्बर के लिए 7 प्रश्न हल करने हैं। इसके लिए आप निम्न उपाय कर सकते हैं –
1. तर्क क्षमता वाले प्रश्न देखने में भले ही उटपटांग और बहुत उलझे हुए से लगते हों, लेकिन होते बड़े प्यारे हैं। आप इसे थोड़ा अधिक समय देकर यहाँ से आराम से अपने लिये 7 सही प्रश्न ढूंढ सकते हैं।
2. गणित से अधिकांश परीक्षार्थी आतंकित रहते हैं, जबकि इस पेपर में गणित के औसत एवं प्रतिशत से जुड़े 3-4 प्रश्न बहुत सरल प्रवृत्ति के होते हैं। आप इन्हें हल कर सकते हैं।
3. लगभग यही स्थिति ग्राफ वाले प्रश्नों की भी होती है। ये भी अपेक्षाकृत सरल होते हैं और समय भी कम लेते हैं।
लेकिन इन सबमें आप केवल उन्हीं प्रश्नों को हल करें, जो आपको ठीक लग रहें हो।
4. जो भी प्रश्न आपको थोड़े भी कठिन, ऊटपटांग या अस्पष्ट लग रहे हों, उनमें समय बिल्कुल भी बर्बाद न करें।
5. बेहतर होगा कि जो प्रश्न आपको अपनी पकड़ वाले मालूम पड़ रहे हैं, उन्हें अधिक समय देकर यह सुनिश्चित करें कि उत्तर बिल्कुल सही हांे।
6. वैसे तो एक प्रश्न के लिए औसतन डेढ़ मिनट का समय मिलता है, लेकिन आप शुरू से ही 35 प्रश्न हल करने की योजना बनाएं। इस प्रकार आपको एक प्रश्न के लिए साढ़े तीन मिनट का समय मिल जाएगा। यह बहुत बड़ी बात होगी।
7. गलत उत्तर देने से स्वयं को बचाये।
इस रणनीति को अपनाकर आप निश्चित रूप में इस पेपर को क्वालिफाई कर सकते हैं।

– डाॅ॰ विजय अग्रवाल
(आप पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं afeias.com के संस्थापक हैं।)

Note: This article of Dr. Vijay Agrawal was published in “Jagran Josh” dated 17-April-2019.

Subscribe Our Newsletter