‘प्रश्न एवं उत्तर’ के लिए गाइडेन्स’

Afeias
12 Feb 2014
A+ A-

To Download Click Here.

आई.ए.एस. में सबसे बड़ी चुनौती होती है- मुख्य परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों के सटीक और सही उत्तर लिख पाना। पढ़ते तो सभी हैं, और जानते भी सभी हैं। इसके बावजूद सही उत्तर कोई-कोई ही दे पाता है। लिखने वाले को यही लगता है कि वह सही लिख रहा है। लेकिन वह आई.ए.एस. की उससच्चाई को नहीं समझ पाता है कि ‘उत्तर गलत नहीं है, इसका अर्थ यह नहीं होता कि उत्तर सही है।’ आपको उत्तर पास होने के लिए तो सही हो सकता है, लेकिन सेलेक्ट होने के लिए नहीं। और आई.ए.एस. के लिए सेलेक्ट होना पड़ता हैं, पास नहीं।

आपको इसी चुनौती का सामना करने लायक बनाने की दृष्टि से उस वेबासाइट पर मुख्य परीक्षा से संबंधित कुछ प्रश्न डाले जा रहे हैं। यह क्रम जारी रहेगा। यहाँ आपको कुछ वे हिदायतें दी जा रही हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आपको ऐसी सामग्री को पढ़ना है।
इन प्रश्न एवं उसके उत्तरों का एक उद्देश्य तो आपको यह बताना है ही कि किसी भी घटना से किस प्रकार के प्रश्न बन सकते हैं तथा उस पर क्या-क्या लिखा जाना चाहिए। लेकिन यही सब कुछ नहीं हैं, जैसे कि ज्यादातर परीक्षार्थी समझ रहे होंगे।
इसका मुख्य उद्देश्य आपको सामने उत्तर लिखने का मॉडल प्रस्तुत करना है। आपको इस लायक बनाना है कि आपमें ऐसे उत्तर लिखने की क्षमता और कला विकसित हो सके, जो आपको आई.ए.एस. बना दे।
इसलिए जब भी आप इस तरह की सामग्री इस वेबसाइट पर देखें, उत्तरों को रटने के बजाय निम्न बातों पर ज्यादा ध्यान दें कि-
  • उत्तर की बनावट कैसी है?
  • प्रश्न की शुरुआत कैसे ही गई है, और उसका अंत कैसे किया गया है।
  • उत्तर में कौन-कौन से तथ्य दिए गए हैं, और केवल वे-वे ही क्यों दिए गये हैं।
  • देखें कि क्या उत्तर में किसी एक ही तथ्य को बार-बार दुहराया गया है।
  • देखें कि क्या उत्तर में फालतू ही ऐसी बातें भी लिखी गई हैं, जिनका प्रश्न से कोई लेना-देना नहीं हैं।
  • जाँचे कि क्या उत्तर पढ़ने के बाद आप संतुष्ट हैं कि ‘मुझे मेरे प्रश्न का उत्तर मिल गया।’ या अभी प्यास बाकी है।
  • उत्तर की भाषा पर भी थोड़ा ध्यान दें।

Subscribe Our Newsletter