विकसित भारत के लिए युवा नेतृत्व जरूरी
To Download Click Here.

भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी रहती है। यह स्वाभाविक है कि देश के भविष्य की दिशा सिर्फ नीतियों या संस्थाओं से नहीं, बल्कि उसके युवाओं की कल्पना, पक्के इरादों और हिम्मत से तय होगी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाई एल डी) नामक प्लेटफार्म बनाया गया है। इसके माध्यम से सरकार युवाओं तक और युवा सरकार तक पहुँच बना सकते हैं।
कुछ बिंदु –
- मंच को 2047 के विकसित भारत को बनाने में युवा-विचारों को शामिल करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
- जनवरी, 2025 में शुरू किए गए इस मंच में विकसित भारत चैलेंज के जरिए लगभग 30 लाख युवा जुड़े। प्रतिभागियों को राष्ट्रीय चुनौतियों के बारे में गंभीरता से सोचने, समाधान सुझाने और निजी महत्वाकांक्षाओं को सामूहिक मकसद के साथ जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
- इस मंच की ताकत इसके डिजाइन में भी है। सोच, भाषा, संस्कृति और जीवन के अनुभव की विविधता इस पहल की संरचना में शामिल हैं।
- इस मंच के जरिए जनवरी, 2026 में डिजाइन फॉर भारत और टेक फॉर विकसित भारत जैसी नई पहलों और अंतरराष्ट्रीय प्रवासी भारतीय युवा वर्ग को शामिल करने से मंच का विस्तार हुआ है।
- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग एक ऐसा आंदोलन है, जो युवा भारतीयों से आगे बढ़कर नेतृत्व करने, देश की चुनौतियों का सामना करने और एक विकसित भारत बनाने की दिशा में अपने सपनों को आगे बढ़ाने की अपील करता है।
‘द हिंदू’ में प्रकाशित मनसुख मांडविया के लेख पर आधारित। 8 जनवरी, 2026