स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए संस्कृति का फैलाव

Afeias
25 Nov 2021
A+ A-

To Download Click Here.

हाल ही में एक कोरियाई शो ने अमेरिकी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैश्विक सफलता प्राप्त की है। सफलता का उल्लेखनीय हिस्सा यह है कि 2008 से लेकर अब तक इस मूल कहानी को विभिन्न कोरियाई निर्माताओं ने कोई महत्व नहीं दिया था। फिर एक नेटफ्लिक्स के निर्माता की कल्पना ने इस शो की क्षमता को देखकर इसे 13 भाषाओं में डब करके रिलीज कर दिया। इसे 90 बाजारों में ऐसी सफलता मिली कि लोग कोरियाई संस्कृति से रूबरू होने को उत्साहित हो उठे।

भारत में प्रतिभावान दृश्य-श्रव्य कहानीकारों के लिए वैश्विक पहुंच बनाने की बहुत गुंजाइश है। दरअसल, संस्कृति एक महत्वपूर्ण किंतु जटिल निर्यात है। जब से अंग्रेजों ने भारत में अंग्रेजी शिक्षा की शुरूआत की, तभी से भारतीय संस्कृति के प्रमुख आयातक बन गए हैं। शेक्सपियर, जेम्स-बॉन्ड और बीटल्स से लेकर ऑक्सफोर्ड और केंब्रिज के आकर्षण तक, भारतीयों ने ब्रिटेन से कई सांस्कृतिक आयात किए हैं। जबकि भारत से फिल्म, संगीत, योग और एक नकली आध्यात्मिकता के मिश्रित रूप को निर्यात किया गया। इनमें से कुछ की क्षेत्रीय पहुँच है, और कुछ की वैश्विक।

भारत के मेड-फॉर-स्ट्रीमिंग धारावाहिकों को दृश्य-श्रव्य कहानी कहने की एक प्रमुख शैली के रूप में पहचाना जाना चाहिए।

सार्वभौमिक प्रतिध्वनि करने वाली सम्मोहक और आकर्षक भारतीय कथाएं भी वैश्विक गौरव जीत सकती हैं। स्क्विड गेम एक मनहूस कहानी कहता है, लेकिन इसकी वैश्विक सफलता, आशा और उपलब्धि की संभावनाओं की ओर इशारा करती है।

‘द इकॉनॉमिक टाइम्स’ में प्रकाशित संपादकीय पर आधारित।

Subscribe Our Newsletter