
क्वाड सम्मेलन में सुरक्षावार्ता की प्रमुखता
To Download Click Here.
इस बैठक में एक सुरक्षा एजेंडा स्थापित किया गया है। इसके अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सबसे कमजोर देशों पर केंद्रित एक एजेंडे की अवधारणा भी रखी गई है।
क्षेत्रीय सुरक्षा के विचार से आर्थिक समृद्धि जुड़ी हुई है। क्वाड नेतृत्व ने सुरक्षा की एक व्यापक अवधारणा को व्यक्त किया है, जिसमें स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और महासागर जैसे अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था को मजबूत करने वाले विभिन्न स्तंभ शामिल हैं।
मानवीय और प्राकृतिक आपदाओं से जूझने, अवैध रूप से मछली पकड़ने का मुकाबला करने के लिए क्षेत्रीय भागीदारों को जोड़कर समुद्री डोमेन जागरूकता इंडो-पैसिफिक पार्टनरशिप को डिजाइन किया गया है। हालांकि इसके मूल में सैन्य और कूटनीतिक सुरक्षा ही निहित है।
टोक्यो शिखर सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र में आर्थिक के साथ-साथ समस्त शक्ति संतुलन को अक्षुण्ण रखना है।
‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में प्रकाशित संपादकीय पर आधारित। 25 मई, 2022