नेट जीरो पर सहमति देने वाला पहला औद्योगिक क्षेत्र

Afeias
29 May 2025
A+ A-

To Download Click Here.

  • अंतरराष्ट्रीय शिपिंग ऐसा पहला औद्योगिक क्षेत्र बन गया है, जिसने 2050 या उसके आसपास ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को शून्य करने पर सहमति जताई है। इस लक्ष्य को पाने के लिए वह बाध्यकारी कानूनों का पालन करने को तैयार है।
  • वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में इस क्षेत्र का 3% हिस्सा है।
  • इस अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन समझौते में 176 देश शामिल हैं। इस समझौते के अनुसार 2030 तक उत्सर्जन को 30% और 2040 तक 80% कम करने का लक्ष्य है।
  • भारत ने भी इस समझौते में हिस्सा लिया है। यह समझौता भारत के हरित या ग्रीन हाइड्रोजन कार्यक्रम को बढ़ावा दे सकता है।
  • हालांकि यह समझौता पूर्ण नहीं है, फिर भी यह छोटे द्वीप राष्ट्रों के कुछ हितों की रक्षा करता है। इस समझौते में सभी उत्सर्जन पर कार्बन लेवी या कर लगाया जा सकता है। राजस्व उत्पन्न करने वाली कार्बन ट्रेडिंग प्रणाली को कारगर बनाया जा सकता है। यह राजस्व विकासशील और कम विकसित देशों के शिपिंग और संबद्ध बुनियादी ढांचे को डीकार्बोनाइज करने के काम आएगा।

यह समझौता पर्यावरण और दुनिया के बहुपक्षीय ध्रुव के लिए स्वागत योग्य समाचार है।

द इकॉनॉमिक टाइम्स’ में प्रकाशित संपादकीय पर आधारित। 21 अप्रैल, 2025