क्लाउड कंप्यूटिंग

Afeias
07 Dec 2018
A+ A-

Date:07-12-18

To Download Click Here.

  • क्लाउड कंप्यूटिंग, कन्फिगरेबल कंप्यूटर सिस्टम संसाधन और उच्च स्तरीय सेवाओं का ऐसा साझा पूल है, जिसे न्यूनतम प्रबंधन के साथ प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इसे इंटरनेट के जरिए उपयोग में लाया जाता है।
  • यह एक अत्यंत तेज गति से चलने वाली सेवा है।
  • किसी सार्वजनिक सुविधा की तरह ही क्लाऊड कंप्यूटिंग भी, सुसंगत एवं बड़े पैमाने की किफायतों के लिए संसाधनों को साझा करके काम करती है।
  • इस प्रक्रिया में थर्ड पार्टी क्लाउड कंपनियां, कंप्यूटर के बुनियादी ढांचों और रखरखाव पर संस्थाओं के खर्च को कम कर देती हैं। इससे ये संस्थाएं अपने मुख्य व्यवसाय पर ध्यान दे पाती हैं।
  • क्लाउड कंप्यूटिंग का ही एक भाग क्लाउड स्टोरेज है, जिसमें कंपनियां अपने ढेरों डाटा, कम कीमत पर सुरक्षित रख सकती हैं।
  • छोटी-बड़ी सभी कंपनियों में ‘क्लाउड कंप्यूटिंग’ की जरूरत बढ़ती जा रही है और दुनिया भर में इस क्षेत्र में लाखों पेशेवरों की जरूरत है।
  • कामकाजी लोगों को प्रोद्योगिकी की शिक्षा देने वाले मंच ग्रेट लर्निंग के अनुसार 2022 तक इस क्षेत्र में देश के भीतर ही 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे।
  • रिपोर्ट के अनुसार आने वाले सालों में सूचना प्रोद्योगिकी पर किया जाने वाला व्यय निजी, सार्वजनिक या हाइब्रिड क्लाउड के विकास पर किया जाएगा। यह सूचना प्रोद्योगिकी के सभी कामकाज को क्लाउड कंप्यूटिंग में बदल देगा।
  • देश में क्लाउड कंप्यूटिंग का बाजार अभी 2.2 अरब डॉलर है। 2020 तक इसके सालाना 30 प्रतिशत की दर से बढ़कर चार अरब डॉलर होने की उम्मीद है।
  • क्लाउड सेवा के सुरक्षित और लागत प्रभावी होने की वजह से कंपनियां, पारंपरिक डाटा केन्द्रों के स्थान पर इस तकनीक को ही वरीयता दे रही हैं। यह तकनीक उन्हें कामकाज में लचीलापन, व्यापकता और गति भी देती है।

   विविध स्रोतों पर आधारित।

Subscribe Our Newsletter