
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
Date:31-12-18
To Download Click Here.
- सन् 1974 में जर्मनी की राजनीतिशात्री एलिजाबेथ नोइले न्यूमैन ने “स्पाइरल ऑफ साइलेंस” की थ्योरी दी थी। इस सिद्धांत में उन्होंने कहा है कि कई लोग इसलिए अपना मुँह नहीं खोलते, क्योंकि उन्हें समाज से अलग-थलग पड़ जाने का भय रहता है। इस तरह का भय वे लोग पैदा करते हैं, जिनकी रुचि कानून तोड़ने और अनैतिक व्यवहार करने में होती है।
- कार्ल माक्र्स ने “क्रिटिक ऑफ पॉलिटिकल इकानॉमी” में लिखा है कि “विकास के एक खास चरण में समाज की भौतिक उत्पादक शक्तियों तथा उत्पादन के उपस्थित संबंधों के बीच संघर्ष उत्पन्न होता है। इससे सामाजिक क्रांति का जन्म होता है।”
- कार्ल माक्र्स – “कोई भी सामाजिक व्यवस्था तब तक स्पष्ट नहीं हुई, जब तक कि उसकी जरूरत पूरी करने वाली सभी उत्पादक शक्तियां पूरी तरह विकसित नहीं हो गईं हों। और वह तब तक पुरानी व्यवस्थाओं का स्थान नहीं लेती, जब तक कि पुराने समाज के ढाँचें में उनके अस्तित्व की भौतिक परिस्थितियां तैयार नहीं हुई हों।”
- 2018 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रोफेसर पॉल रोमर ने इनोवेशन को आर्थिक विकास से जोड़कर अपने विचार दिये थे। उन्होंने बताया कि कैसे आर्थिक शक्तियां कंपनियों को इनोवेशन के लिए बाध्य करती हैं। इनके सिद्धांत के आधार पर कई ऐसे रिसर्च हुए, जिनसे नये विचारों को प्रोत्साहित करने वाली नीतियां बनाने में मदद मिली।
- सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लचर ढाँचे के कारण इलाज पर होने वाले भारी खर्च से प्रतिवर्ष लगभग 6 करोड़ लोग गरीबी में धकेल दिये जाते हैं।
- नई दिल्ली सहमति – इस शब्द का प्रयोग अर्थशास्त्री स्वामीनाथन अय्यर ने किया था। इसका अर्थ है – वोट पाने के लिए सब्सिडी तथा अन्य लोक लुभावन काम करके लोगों को खुश रखना।
- अंडरसिटी – यह अमरीकी खोजी पत्रकार कैथरीन जे बू (सन् 1964) द्वारा दिया गया शब्द है। इन्होंने सन् 2004 में भारतीय चिंतक सुनील खिलवानी से विवाह किया था। इन्होंने खासकर गरीब लोगों के जीवन पर काम किया है।
इस शब्द से उनका आशय उस स्थिति (मानसिकता) से है, जहाँ से ओवरसिटी की आराम और खुशियां एक ऐसी दूरी पर नज़र आती हैं, जिसे पार नही किया जा सकता।