ह्यूमनाइड रोबोट की हैरान करने वाली दुनिया

Afeias
06 Apr 2026
A+ A-

To Download Click Here.

रोबोटिक्स की दुनिया लगातार आगे बढ़ती जा रही है। हाल ही में चीन में हुए एक उत्सव में मानव जैसे रोबोट (ह्यूमनाइड) को कुंग-फू जैसा कुछ एक्शन करते हुए दिखाया गया था। यह दुनिया को हैरान कर देने वाला कदम था। इससे प्रमाणित होता है कि एआई के साथ रोबोट तकनीक और अधिक उन्नत हो रही है, और ह्यूमनॉइड रोबोट तकनीक में चीन और भी आगे है।

रोबोटिक्स की दुनिया –

इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और प्रौद्योगिकी को मिलाकर इससें ऐसी बुद्धिमान मशीनों को डिजाइन और संचालित किया जाता है, जो मानवीय क्रियाओं की नकल कर सकें। किसी रोबोट को कोई खास काम करने के लिए प्रोग्राम करना कोई आसान काम नहीं है। इनमें भी कारों को पेंट करने का काम कराना आसान है, लेकिन एक फूल तोड़ने के लिए हाथ, कलाई और उंगलियों की हर मांसपेशी को चलाने के लिए सॉफ्टवेयर लिखना और उसे रोबोट पर एप्लाई करना आसान नहीं है। यह और भी मुश्किल हो जाता है, अगर रोबोट को झाड़ी में से एक फूल चुनना हो। एआई के बढ़ते उपयोग के साथ यह सब संभव हो रहा है। इंसानी व्यवहार को रोबोट में बेहतर कॉपी करने के लिए रियल टाइम डेटा में जानकारी प्रोसेस करनी पड़ती है।

चीन ने इस तकनीक में शानदार तरक्की की है। इस प्रकार का एआई यानि एम्बोडिड एआई आर्थिक क्षेत्र में और एंटी-सेटेलाइट क्षेत्र में बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है।

सोच, व्यवहार और तर्क को बेहतर बनाने की चुनौतियाँ बनी हुई हैं। समय के साथ इनमें चौंकाने वाले काम सामने आते रहेंगे।

‘द इकॉनॉमिक टाइम्समें प्रकाशित संपादकीय पर आधारित। 5 मार्च 2026