इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रेयर अर्थ खनिज का विकल्प

Afeias
25 Sep 2025
A+ A-

To Download Click Here.

रेयर अर्थ खनिज में चुम्बकों से जुड़े चीनी निर्यात पर प्रतिबंध हटाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यह महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि अधिकांश ईवी मोटर स्थायी चुम्बकों का उपयोग करते हैं। लेकिन इसके विकल्पों पर भी काम किया जा सकता है।

कुछ बिंदु –

  • रेयर अर्थ खनिजों का खनन पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुँचाता है। शायद यही कारण है कि बाकी देश इस खनन से बचते रहे हैं, और चीन पर अपनी निर्भरता जारी रखी है।
  • साथ ही ईवी में स्थायी चुम्बकों के उपयोग को रेयर अर्थ खनिज मुक्त बनाने के प्रयास जारी है। हालांकि, ये चुम्बक बहुत शक्तिशाली नहीं होते हैं। इसके विकल्प पर शोध किया जा रहा है।
  • विकल्प के तौर पर स्थायी चुम्बक की जगह विद्युत चुम्बक का उपयोग किया जा रहा है। इंजीनियरिंग की दृष्टि से यह एक क्रांतिकारी बदलाव है।
  • विद्युत चुम्बक वाले ईवी बाजार में आ रहे हैं। इनका प्रदर्शन भी स्थायी चुम्बक वाली ईवी जैसा ही है। साथ ही इनमें रेयर अर्थ खनिज की भी आवश्यकता नहीं है।

ईवी या इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक को बदलने के लिए इंजीनियरिंग की चुनौतियां उतनी नहीं हैं, जितनी आर्थिक हैं। नई तकनीकों पर काम करने और उनको बाजार में लाने के लिए आर्थिक समर्थन दिया जाना चाहिए। तब हमें चीन के रेयर अर्थ खनिजों की भी आवश्यकता उतनी नहीं होगी।

‘द इकॉनॉमिक टाइम्समें प्रकाशित संपादकीय पर आधारित। 22 अगस्त 2025