Practice Questions

28 March 2026 

प्रश्न 557 - नीचे महान विचारकों के तीन उद्धरण दिए गए हैं। वर्तमान संदर्भ में प्रत्येक उद्धरण आपको क्या संप्रेषित करता है?

(अ) “यदि विरोध न हो तो संतुलन भी नहीं होगा।“ – हेराक्लिट्स (100 शब्द)

(ब) “संख्या ही संसार का मूल तत्व है।“ – पाइथागोरस (100 शब्द)

(स) “मनुष्य स्वयं ही अपना शत्रु एवं मित्र है।“ - श्रीमदभगवतगीता (100 शब्द)

Question 556 - Below are three quotes from great thinkers. What does each quote convey to you in the current context?

(a) “If there is no opposition, there will be no balance.” – Heraclitus (100 words)

(b) “Number is the basic element of the universe.” – Pythagoras (100 words)

(c) “Man is his own enemy and friend.” - Srimad Bhagavad Gita (100 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

21 March 2026 

प्रश्न 556 - "जीवन में भावना तो ठीक है। लेकिन भावना का जीवन ठीक नहीं है।" इस विषय पर एक सारगर्भित निबंध लिखें। (1000-1200 शब्द)

Question 556 - "Emotions are fine in life, but the life of emotions is not." Write a concise essay on this topic. (1000-1200 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

14 March 2026 

प्रश्न 555 - पिछले लगभग एक वर्ष में भारत ने कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किये हैं। इनमें से यूरोपीयन यूनियन के साथ किये गये समझौते को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स‘ क्यों कहा गया ? (250 शब्द)

Question 555 - Over the past approximately one year, India has signed free trade agreements with several countries. Why was the agreement with the European Union is called the "Mother of All Deals"? (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

07 March 2026 

प्रश्न 554 - भारतीय संविधान के अनुच्छेद 12 से 35 तक का संबंध मौलिक अधिकारों से है। आप इनमें से किस एक अनुच्छेद को इस सबमें से सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं, और क्यों? (200 शब्द)

Question 554 - Articles 12 to 35 of the Indian Constitution deal with fundamental rights. Which of these articles do you consider the most important, and why? (200 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

28 Feb 2026 

प्रश्न 553 - "भारत का पश्चिमी घाट पृथ्वी पर जीवन का आधार है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए। (250 शब्द)

Question 553 - "India's Western Ghat is the Basis of life on Earth." Justify this statement. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

21 Feb 2026 

प्रश्न 552 - धर्म एवं संस्कृति के अन्तर्सम्बन्धों  पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (150 शब्द)

Question 552 - Write a brief note on the interrelationship between religion and culture. (150 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

14 Feb 2026 

प्रश्न 551 -  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने एक अध्ययन में कहा है कि “बहुत ज्यादा केन्द्रीय योजनायें राज्य सरकारों के व्यय के लचीलेपन को समाप्त करती है और सहकारी राजकोषीय संघवाद की भावना को क्षति पहुँचाती है।”

इस कथन को उदाहरणों के द्वारा स्पष्ट करें। (250 शब्द)

Question 551 - The Reserve Bank of India stated in a study that "excessive central planning eliminates the spending flexibility of state governments and undermines the spirit of cooperative fiscal federalism."

Illustrate this statement with examples. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

07 Feb 2026 

प्रश्न 550 - यदि समय रहते हुए वैश्विक संस्थाओं में पर्याप्त सुधार नहीं किये गये, तो वे शीघ्र ही पुस्तकों के पृष्ठों का अध्याय बनकर रह जायेंगी।

इस कथन के पक्ष में तथ्यपूर्ण विचार प्रस्तुत कीजिए। (250 शब्द)

Question 550 - If adequate reforms are not implemented in global institutions in time, they will soon be reduced to mere chapters in textbooks.

Provide factual support for this statement. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

31 Jan 2026 

प्रश्न 549 - जलवायु परिवर्तन के प्रति राष्ट्र चिन्ता तो बहुत व्यक्त करते हैं, लेकिन उस चिन्ता के समानंतर निवारण संबंधी कदमों में बहुत शिथिलता दिखाई देती है।

हाल ही की कुछ घटनाओं की पृष्ठभूमि में इस कथन की पुष्टि करें। (250 शब्द)

Question 549 - Nations express considerable concern about climate change, but mitigation measures appear to be lackluster in proportion to that concern.

Verify this statement in the light of some recent events. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

24 Jan 2026 

प्रश्न 548 - (अ) भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर 2025 की मौद्रिक समीक्षा करते हुए किन कारणों से रेपो दर में कमी भी की थी ? (100 शब्द)

(ब) पिछले कुछ माह में डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में तेजी से गिरावट आई है। भारत पर इस गिरावट के क्या प्रभाव हो सकते हैं? (150 शब्द)

Question 548 - (a) For what reasons did the Reserve Bank of India reduce the repo rate during its December 2025 monetary review? (100 words)

(b) The value of the rupee has fallen sharply against the dollar in the past few months. What could be the impact of this decline on India? (150 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

17 Jan 2026 

प्रश्न 547 - वीबी-जी राम जी विधेयक में किये गए मुख्य परिवर्तनों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)

Question 547 - Critically examine the key changes made in the VB-G Ramji Bill. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

10 Jan 2026 

प्रश्न 546 - शांति स्वयं को नियंत्रित करने की स्थिति है।

उक्त विषय पर एक सारगर्भित निबंध लिखे। (शब्द - 1000 से 1200)

Question 546 - Peace is a state of self-control.

Write a comprehensive essay on the above topic. (Word count- 1000 to 1200)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

03 Jan 2026 

प्रश्न 545 - उच्चतम न्यायालय ने नवंबर 2025 में अनुच्छेद 200 के संदर्भ में अपना निर्णय दिया है। देश की संघीय प्रणाली एवं शक्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए न्यायालय के इस निर्णय की समीक्षा करें। (250 शब्द)

Question 545 - The Supreme Court delivered its judgment in November 2025 regarding Article 200. Review this judgment of the court, keeping in mind the country's federal system and the balance of power. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

27 Dec 2025 

प्रश्न 544 - विमानन सेवा में संकट उत्पन्न करने के संदर्भ में व्यावसायिक नैतिकता पर एक टिप्पणी लिखें। (250 शब्द)

Question 544 - Write a note on business ethics in the context of creating a crisis in the aviation sector. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

20 Dec 2025 

प्रश्न 543 -  “हमारा संविधान औपनिवेशिक सोच को छोड़कर राष्ट्रवादी दृष्टिकोण अपनाने का मार्गदर्शक दस्तावेज है।” इस कथन को सिद्ध कीजिये। (250 शब्दों में)

Question 543 - “Our Constitution is a guiding document for abandoning colonial thinking and adopting a nationalist outlook.” Prove this statement. (250 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है

13 Dec 2025 

प्रश्न 542 -  (अ) चेतना और अंतरात्मा में अंतर स्पष्ट कीजिये। (150 शब्दों में)

(ब) नैतिकता एवं व्यक्ति की गरिमा के अंतर को उदाहरण द्वारा समझाइये। (150 शब्दों में)

Question 542 - (a) Explain the difference between consciousness and conscience. (150 words)

(b) Explain the difference between morality and human dignity with examples. (150 words)

नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है