टैरिफ युद्ध में उलझा भारत

Afeias
02 Apr 2025
A+ A-

To Download Click Here.

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल से भारतीय सामान पर टैरिफ की दरें बढ़ाने की चेतावनी दी है।
  • एक अध्ययन के अनुसार इससे भारत को प्रतिवर्ष 150 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है।
  • दरअसल, अमेरिका का व्यापार घाटा 1.74 डॉलर है। इसमें भारत का हिस्सा 2.7% है। लेकिन भारत की टैरिफ दरें वाकई में बहुत ज्यादा हैं।
  • गत वर्ष, भारत ने अमेरिकी समान पर 11% शुल्क लगाया, जबकि अमेरिका ने 3% शुल्क लगाया। हालांकि चालू वित्त वर्ष के बजट में भारत ने कुछ शुल्कों में कमी की है। कुछ समझौतों के साथ दोनों देशों के बीच 2030 तक आपसी व्यापार 500 अरब डॉलर तक बढ़ गया है।

भारत के लिए रास्ते –

  • भारत को अमेरिका के साथ फिलहाल मुक्त व्यापार समझौतों में उलझना ठीक नहीं हैं। ट्रंप उन्हें महत्व नहीं देते हैं।
  • इसके बजाय भारत विकल्प ढूंढे। कनाडा के पास अतिरिक्त तेल, उर्वरक, सोना, तांबा और प्लास्टिक हो सकता है।
  • दीर्घावधि में, हमारे उद्योगों को अधिक लचीला बनना होगा। नए बाजार तलाशने होंगे। देशों की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाना होगा। गुणवत्ता बढ़ानी होगी।

द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में प्रकाशित संपादकीय पर आधारित। 6 मार्च, 2025