
स्मार्टफोन के लिए जरूरी धातु के खनन से जुड़ा संघर्ष
To Download Click Here.
अफ्रीका में डी आर कांगो का विशेष महत्व है। इसके लिए लगातार वहां के दो-तीन गुटों में संघर्ष होता रहता है। इसके कारण बहुत महत्वपूर्ण हैं।
कुछ बिंदु –
- वहां टेंटालम नामक एक धातु पाया जाता है। इसका स्मार्टफोन में उपयोग होता है।
- इस धातु की 40% वैश्विक आपूर्ति कांगो से होती है।इस क्षेत्र का एम-23 विद्रोही समूह कांगो की कुछ खदानों को नियंत्रित करता है।
- संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि गत वर्ष विद्रोहियों ने रवांडा (एम 23 समूह के प्रभुत्व वाला देश) में कम-से-कम 150 मीट्रिक टन कोल्टन की तस्करी की थी। चूंकि ब्लड टैटांलम की सीधे आपूर्ति गैर कानूनी है, इसलिए एक अनुमान है कि कांगो से रवांडा को की जाने वाली टेंटालम की तस्करी किसी खनिज के साथ मिलाकर की जाती है।
डी आर कांगो में चल रहे संघर्ष का लाभ स्मार्टफोन निर्माताओं को हो रहा है। चूंकि अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य में अफ्रीका के गृहयुद्धों को खास महत्व नहीं दिया जाता है, इसलिए सरकारों को डी आर कांगो में विस्थापित 40 लाख लोगों की परवाह नहीं है। वे सिर्फ अपना लाभ देख रही हैं।
‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में प्रकाशित संपादकीय पर आधारित। 4 फरवरी, 2025
Related Articles
×