मॉरीशस में भारतीय सैन्य बेस

Afeias
30 Mar 2024
A+ A-

To Download Click Here.

हाल ही भारत ने मॉरीशस के अगालेगा द्वीप में 3 कि.मी. के रनवे और सेन्ट जेम्स जेट्टी सहित 6 प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है। मॉरीशस के उत्तरी अगालेगा द्वीप पर मिलिट्री बेस के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया गया है। इसमें रनवे एवं जेट्टी विमान के लिए हैंगर शामिल हैं।

मॉरीशस में भारतीय सैन्य बेस बनाने के प्रमुख कारण –

1) भारत को घेरने और हिंद महासागर से अपना दबदबा बढ़ाने के लिए चीन ने पाकिस्तान के ग्वादर, श्रीलंका के हंबनटोटा से लेकर अफ्रीकी देशों में कई पोर्ट प्रोजेक्ट में पैसा लगाया है।

2) चीन ने बीआइआई प्रोजेक्ट के नाम पर कई अफ्रीकी देशों के बंदरगाहों पर कब्जा जमाया है।

3) चीन ने जीबूती का डोकालेह, केन्या के लामू और मोंबासा, तंजानिय के टेंगा और डेर अस सलाम, मोजाम्बिक का बैरा, दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड बे पोर्ट के अलावा मेडागास्कर के सेंट मैरी पोर्ट को लीज पर लिया है। चीन कभी भी इन पोर्ट का सैन्य इस्तेमाल कर सकता है।

मॉरीशस में भारतीय सैन्य बेस बनाने के प्रमुख फायदे –

1) अगालेगा सबसे महत्वपूर्ण शिपिंग लाइन पर स्थित है। इसलिए यहाँ से गुजरने वाले चीन के कार्गो, सैन्य जहाजों और पनडुब्बियों पर नजर रखी जा सकेगी।

2) हिंद महासागर की सुरक्षा में तैनात भारतीय नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों पर नजर रखी जा सकेगी।

*****

Subscribe Our Newsletter