देश में काम की उत्पादकता बढ़ाने के सुझाव

Afeias
04 Feb 2024
A+ A-

To Download Click Here.

1]    देश में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किए जाएँ। ऐसे रोजगार उपलब्ध कराए जाँए, जो देश के युवा चाहते हैं। सरकारी नौकरियाँ भी बढ़ाई जाएँ।

2]    लोग कम उत्पादकता वाले कृषि क्षेत्र से अधिक उत्पादकता वाले विनिर्माण क्षेत्र की ओर अग्रसर हों। कपड़ा और वस्त्र, चमड़ा और जूते-चप्पल तथा खाद्य प्रसंस्करण जैसे उद्योगों में श्रम बढ़ाया जाए।

3]    पर्यटन के क्षेत्र में भी रोज़गार बढ़ाने की आवश्यकता है। विश्व में 25वें स्थान से प्रथम स्थान तक पहुँचने के लिए हमें पर्यटन को 5 गुना बढ़ाना होगा। यह इस क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने से होगा।

4]    महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी को पुरुषों के 76 फीसदी के स्तर तक लाया जाए। IMF के अनुसार यदि महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी 50 फीसदी के वैश्विक औसत के करीब हो जाए, तो देश के रूप में हमारी एक तिहाई समृद्धि बढ़ जाएगी। इसके लिए –

  • रोजगारों को महिलाओं के अनुकूल बनाना होगा,
  • घर के आस-पास काम के अवसर देने होंगे,
  • कार्य-स्थलों पर झूलाघर बनाने होंगे, तथा
  • बच्चों के जन्म के समय कामकाज को लचीला बनाना होगा।

5]    आधुनिक रोजगारों में काम करने वाले युवाओं से लंबी अवधि तक बेहतर काम कराया जाए।

Subscribe Our Newsletter