बिम्सटेक में भारत एक बड़ा हितधारक है

Afeias
19 May 2025
A+ A-

To Download Click Here.

हाल ही में बैंकाक में बिम्सटेक समूह का छठा सम्मेलन हुआ था। यह शिखर सम्मेलन बंगाल की खाड़ी के देशों के लिए एक नए रिश्ते की शुरूआत का संकेत है।

कुछ बिंदु –

  • इस सम्मेलन में भारत ने 20 पहलों की घोषणा की है। चार्टर लागू होने के एक साल बाद, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और व्यापार पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
  • बिम्सटेक में भारत बड़े निवेश के माध्यम से यह संकेत दे रहा है कि वह दक्षिण-पूर्व एशिया में बाहरी खिलाड़ी नहीं है। बल्कि वह थाईलैंड-म्यामांर के रास्ते दक्षिण-पूर्व एशिया से गहराई से जुड़ा हुआ है। सम्मेलन में इस बात पर भी जोर दिया गया कि भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र बिम्सटेक के केंद्र में है।
  • इस यात्रा से भारत-थाइलैंड संबंधों को भी मजबूती मिली है। दोनों देशों ने रक्षा पर सहयोग बढ़ाया है। दक्षिण-पूर्व एशिया से जुड़ने वाले एक प्रमुख ढांचा परियोजना को गति दी गई है।
  • भारत की ‘पड़ोसी पहले’ और ‘एक्ट ईस्ट नीति’ की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।

विभिन्न समाचार पत्रों पर आधारित। 07 अप्रैल, 2025