सूरत में हीरे की बढ़ती चमक

Afeias
05 Jan 2024
A+ A-

To Download Click Here.

हाल ही में ड्रीम सिटी सूरत में सूरत डायमंड बोर्स नाम से हीरा व्यापार केंद्र का उद्घाटन किया गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा हीरा व्यापार केंद्र है। इसका क्षेत्रफल इतना बड़ा है कि इसमें 4500 कार्यालय खोले जा सकते हैं।

सदाबहार हीरा केंद्र –

सूरत शहर हमेशा से ही हीरे की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण रहा है। वैश्विक स्तर 10 में से 9 हीरे प्रसंस्करण के लिए भारत में आते हैं।

अभी तक देश की वैश्विक सफलताओं के बारे में बात करते समय हीरों के क्षेत्र में भारतीय नेतृत्व की अक्सर अनदेखी की जाती रही है। इसके बावजूद, पिछले कुछ दशकों में हीरे के क्षेत्र में पारंपरिक रूप से काम करने वाले समुदायों ने एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर लिया है।

वैश्विक बाजार में मंदी –

फिलहाल, हीरे के वैश्विक बाजार में मांग घटने से गिरावट देखी जा रही है। चीन जैसे समृद्ध बाजारों में भी गिरावट है। इससे निर्यात कम हुआ है। भारतीय हीरा व्यापारियों ने इसके चलते बैकों से लोन की राशि कम कर दी है। आयात भी दो महीने के लिए बंद कर दिया है।

वर्तमान में, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक बदलाव हो रहे हैं। जी-8 समूह के देशों ने रूस के रत्नों पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन भारतीय हीरा उद्योग का अनुमान है कि मंदी की भरपाई जल्दी ही हो जाएगी। सूरत डायमंड बोर्स इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है।

‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में प्रकाशित संपादकीय पर आधारित। 18 दिसंबर, 2023

Subscribe Our Newsletter