Practice Questions

08 April 2017

प्रश्न- 98 भारत में आपदा जोखिम संबंधी स्वरूपों का उल्लेख करते हुए बतायें कि इसके न्यूनीकरण के लिए सरकार ने कौन-कौन से कदम उठाये हैं। (200 शब्द)

Question 98 – While mentioning the patterns related to the disaster risks in India, illustrate what steps have been taken by the government for its minimization?  (200 words)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

01 April 2017

प्रश्न- 97  हाल के वर्षों में साइबर असुरक्षा ने किस प्रकार की चुनौतियां प्रस्तुत की हैं ? कुछ उदाहरणों के द्वारा स्पष्ट करते हुए बताइये कि इसकी सुरक्षा के लिए किस प्रकार के उपाय किये जा रहे हैं ? (200 शब्द)

Question 97 – What kind of challenges has been posed by Cyber insecurity in recent years? Explain through few examples that what kind of measures have been taken for its security. (200 words)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

25 March 2017

प्रश्न -96 “भारतीय न्यायिक व्यवस्था में सुधार के कुछ महत्वपूर्ण तत्व उनमें ही अन्तर्निहित हैं।” इस कथन का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (200 शब्द)

Question 96 – The important elements of reforms of Indian Judicial System underlay in itself.  Evaluate this statement critically.   (200 words)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

18 March 2017

प्रश्न -95 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) देश के सार्वजनिक उपक्रमों का सर्वोत्तम  प्रादर्श (मॉडल) हो सकता है। इस कथन की व्याख्या कीजिये। (200 शब्द)

Question 95 – Indian Space Research Organization (ISRO) can be a best model for India’s Public undertaking. Explain this statement.  (200 words)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

11 March 2017

प्रश्न 94- जीवन तो सरल होता जा रहा है, लेकिन जीना कठिन।इस विषय पर एक निबंध लिखें। (1000-1200 शब्द)

Question 94 – Write an essay on – Life is becoming easy but living is difficult.  (1000-1200 words)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

04 March 2017

प्रश्न 93-यू बी आई (यूनिवर्सल बेसिक इन्कम) की पश्चिमी एवं भारतीय अवधारणा में क्या मुख्य अंतर है ? भारत में इसे लागू किये जाने की व्यावहरिकता का मूल्यांकन कीजिए। (200 शब्द)

Question 93 – What is the main difference between the Indian and Western concept of Universal Basic Income (UBI)? Evaluate its practicality in implementing in India. (200 words)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

25 February 2017

प्रश्न 92-सरकार ने सन् 2022 तक किसानों की आय दुगुना करने का संकल्प लिया है। इस दिशा में सरकार द्वारा क्या कदम उठाये गये हैं ? आप अपनी ओर से कुछ उपाय सुझायें। (200 शब्द)

Question 92 – The government has resolved to double the income of farmers till 2022. What steps has been taken by the government in this direction? Give your few suggestions. (200 words)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

18 February 2017

प्रश्न 91- यद्यपि अमेरीका का स्वंतत्रता आंदोलन फ्रांस की क्रांति के तेरह वर्ष पूर्व सफल हुआ, किंतु विश्व पर उसका प्रभाव फ्रांस की क्रांति जैसा नहीं हुआ। इसके कारण स्पष्ट कीजिए ? (200 शब्द)

Question 91 –   Though, thirteen years earlier, the Freedom movement of America was as successful as French revolution, but its impact on the world was not like that of French revolution. Explain its causes. (200 words)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

11 February 2017

प्रश्न 90- अन्तरराज्यीय जल-विवादों के समाधान के लिए केन्द्र द्वारा प्रस्तावित स्थायी न्यायाधिकरण का विचार कितना प्रभावकारी होगा ? अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

04 February 2017

प्रश्न 89- वित्त मंत्री ने वर्ष 2017-18 का बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि “हम अनौपचारिक अर्थव्यवस्था से औपचारिक अर्थव्यवस्था की ओर जा रहे हैं।” वित्त मंत्री के इस आशय को स्पष्ट करते हुए संबंधित तत्वों की पहचान कीजिए। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

28 January 2017

प्रश्न 88-सरकार द्वारा लिया गया विमुद्रीकरण का निर्णय काले धन पर नियंत्रण करने में कहाँ तक सफल होगा ? आपकी दृष्टि में वे कौन से अन्य महत्वपूर्ण कदम हैं, जो इसके लिए अनिवार्य रूप से उठाये जाने चाहिए। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

21 January 2017

प्रश्न 87-लोकसभा एवं सभी राज्यों के विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराये जाने के विचार का मूल्यांकन भारत की संघीय प्रणाली के परिप्रेक्ष्य में करें। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

14 January 2017

प्रश्न 86-लेन-देन की कैशलेस प्रणाली कालेधन पर किस प्रकार नियंत्रण रखती है? भारतीय अर्थव्यवस्था के संबंध में इस प्रणाली के लागू किये जाने की संभावनाओं पर विचार करते हुए आवश्यक कदमों का उल्लेख कीजिए। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

07 January 2017

प्रश्न 85-‘‘मूल्यों का पतन सबसे बड़ा संकट होता है।’’ इस विषय पर निबंध लिखें। (1000-1200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

31 December 2016

प्रश्न 84-बड़े नोटों के विमुद्रीकरण से कालेधन पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता। महत्वपूर्ण है, उन कानूनी छिद्रों को बंद करना, जहाँ से इनका जन्म होता है।’’ इस कथन को तथ्यात्मक रूप से स्पष्ट करें। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।

24 December 2016

प्रश्न 83-उच्च शिक्षा के गिरते हुए स्तर के लिए इस क्षेत्र के निजी संस्थान किस सीमा तक जिम्मेदार हैं? इसके लिए कुछ उपयुक्त उपाय सुझायें। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।