Practice Questions

13 February 2016

प्रश्न 38:- भारतीय अर्थव्यवस्था के स्वरूप में उच्च प्रौद्योगिकी एवं रोजगार की उपलब्धता के बीच परस्पर संघर्ष के बीच निहित है। इस कथन को स्पष्ट करते हुए इसके समाधान के लिए कुछ उपाय सुझाएँ? (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

06 February 2016

प्रश्न 37:- ‘भारत के मूल चिंतन में आरंम्भ से ही असहिष्णुता के प्रतिरोधक तत्व विद्यमान रहे हैं।’ इस कथन पर अपने विचार व्यक्त करें? (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

30 January 2016

प्रश्न 36:- ‘ज्ञानी बनने की अपेक्षा दयालू होना अधिक कठिन है’ इस कथन के पक्ष अथवा विपक्ष में अपने मत प्रस्तुत कीजिए। आप अपने लिए इन दोनों में से क्या बनना पसंद करेंगे और क्यों?(200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

23 January 2016

प्रश्न 35:- भारत की आर्थिक स्थिति में सुधार एवं तीव्रता लाने की दृष्टि से वर्तमान सरकार ने कौन-कौन से महत्वपूर्ण उपाय किये हैं। इन उपायों के पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन कीजिये। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

16 January 2016

प्रश्न 34- भारत का स्वतंत्रता आंदोलन जितना राजनीतिक था, उतना ही सामाजिक और एक आर्थिक आंदोलन भी था। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए, इस तथ्य की पुष्टि कीजिए?(200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

09 January 2016

प्रश्न 33 :- विभिन्न परिवर्तनों के बाद भी भारतीय संस्कृति का मूल्य अपरिवर्तनीय ही रहा है। उदाहरणों द्वारा स्पष्ट करें? (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

02 January 2016

प्रश्न 32 : - निर्धन वर्ग के आर्थिक विकास के लिए रोजगार के अवसरों की उपलब्धता के अतिरिक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुविधायें भी अत्यंत आवश्यक हैं। इस कथन के प्रकाश में भारत में सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

26 December 2015

प्रश्न 31 :- क्या कारण है कि ज्ञान की अन्य शाखाओं की अपेक्षा राजनीतिक वर्ग इतिहास की पुर्नव्याख्या करने पर अधिक जोर देता है, भारतीय संदर्भ में इसे स्पष्ट करें। इतिहास पर इस तरह के राजनीतिक हस्ताक्षेप को आप किस सीमा तक उचित मानते हैं और क्यों? (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

19 December 2015

प्रश्न 30 :- बदलते सामाजिक मूल्य किन्तु स्थिर कानून समाज में द्वन्द्व के कारण बन रहे हैं। इसे उदाहरण द्वारा स्पष्ट करें। क्या इस द्वन्द्व को समाप्त करने में संविधान से सहायता मिल सकती है? अपने मत के पक्ष में तर्क दें। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

12 December 2015

प्रश्न 29:- समान नागरिकता कानून एवं संवैधानिक प्रावधानों के परस्पर संबंधों की व्याख्या कीजिए। सामान्य सिविल कोर्ट को लागू करने के रास्ते में आने वाली बाधाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें दूर करने हेतु आप क्या उपाय सुझाना चाहेंगे? (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

05 December 2015

प्रष्न 28:- पिछले कुछ वर्षों से भारत एक ही साथ अवृष्टि एवं अतिवृष्टि जैसी विपरीत चरम-प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। इनके मुख्य कारणों की पहचान करते हुए कुछ वे कदम सुझायें, जो आप एक प्रशासक के रूप में इन आपदायों की पूर्व सूचना मिलने पर उठायेंगे। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

28 November 2015

प्रश्न 27:- संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता संबंधी भारत का दावा कितना प्रबल है? आप इसमें किन तथ्यों को मूल बाधाओं के रूप में देखते हैं। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

21 November 2015

प्रश्न 26: ''भारत में उत्तर-पूर्वी मॉनसून'' पर एक टिप्पणी लिखें। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

14 November 2015

यदपि महिलाओं ने जीवन के विभिन्न छेत्रों में सफलताएं प्राप्त करके समाज में अपनी छमता के बारे में स्थापित परंपरागत धारणाओं को तोडा है । तथापि वे अबतक अपनी मूल छवि को बदल पाने में असफल रहीं हैं । इसके लिए उत्तरदायी कारकों की पहचान कीजिये । इस दिशा में क्या क्या कदम उठाये जाने चाहिए । (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

24 October 2015

प्रश्नः- पर्यावरण संरक्षण के मार्ग में आने वाली मुख्य वैश्विक बाधायें कौन सी हैं। इस दिशा में भारत द्वारा उठाये गये कदमों की विवेचना कीजिए। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 

17 October 2015

प्रश्न :- आर्थिक उदरीकरण के बाद कला के क्षेत्र में उभरती नई प्रवृत्तियों की पहचान कीजिए। क्या कलागत संस्थाओं को राजनीति से अलग रहना चाहिए? अपना अभिमत प्रस्तुत करें। (200 शब्द)

नोट: इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है। 



Subscribe Our Newsletter