Practice Questions
23 November 2019
प्रश्न– 233- "राजनयिक क्षेत्र में शीर्ष नेताओं के निजी संबंध एक सीमा के पश्चात निष्क्रिय हो जाते हैं।" इस कथन के प्रकाश में भारत के अमेरीका एवं चीन के साथ के वर्तमान संबंधों की व्याख्या कीजिये। (200 शब्दों में)
Question– 233 - “The personal relations of top leaders in the diplomatic sector become defunct after a limit.” In the light of this statement, explain India’s current relationship with America and China. (200 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
16 November 2019
प्रश्न– 232 - "उदारीकरण की नीति के अपनाये जाने के बाद भारत अपने समाजवादी व्यवस्था के संकल्प से निरंतर दूर होता जा रहा है।" उक्त कथन के पक्ष अथवा विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत करते हुए अपने निष्कर्ष का औचित्य सिद्ध कीजिये। (200 शब्दों में)
Question– 232 - “After the adoption of the Liberalization policy, India is constantly moving away from its resolve of Socialist system.” Justify your conclusion by presenting your arguments in favour or opposition of the said statement. (200 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
02 November 2019
प्रश्न– 231 - भारत में अधिकरणों एवं नियामक संस्थानों की बढ़ती हुई संख्या के कारणों को स्पष्ट करते हुए लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रणाली के साथ उनके संबंधों की व्याख्या कीजिये। (200 शब्दों में)
Question– 231 - Explain the reasons for the increasing number of tribunals and regulatory authorities in India and explain their relationship with the democratic political system. (200 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
26 October 2019
प्रश्न– 230 - प्रश्न - (क) - अभिरूचि एवं अभिवृत्ति में अन्तर स्पष्ट कीजिये। इन दोनों में आप किसे महत्वपूर्ण मानते हैं और क्यों ? (150 शब्दों में)
(ख) - आपके जीवन पर किस विचारक का प्रभाव सर्वाधिक रहा है। सुस्पष्ट कीजिये। (150 शब्दों में)
Question– 230 - Question- (a) Explain the difference between aptitude and attitude. Which of these two do you consider important and why ? (150 words)
(b) Which thinker has the most influence on your life ? Explain. (150 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
19 October 2019
प्रश्न– 229 - भारत के विदेशों के साथ संबंध स्थापित करने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए। (150 शब्द)
Question– 229 - Evaluate the role of Non Resident Indians in establishing India’s relations with foreign countries. (150 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
12 October 2019
प्रश्न– 228 - "कठोर दण्ड की व्यवस्था समाज में अनुशासन तो स्थापित कर सकती है, किन्तु वह नैतिक आचरण को प्रोत्साहित नहीं कर सकती। जबकि समाज के लिए अनुशासन की अपेक्षा नैतिक आचरण अधिक मायने रखता है।" वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था के संदर्भ में इस कथन की व्याख्या करें। (150 शब्द)
Question– 228 - “The system of harsh punishment can establish discipline in society, but it cannot encourage moral conduct. Whereas moral conduct matters more to society than discipline does.” Explain this statement in the context of the current administrative system. (150 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
05 October 2019
प्रश्न– 227 - "भूमि का समुचित उपयोग जलवायु परिवर्तन को रोकने एवं धारणीय विकास के आधार हैं"। इस तथ्य की पुष्टि कीजिये। (150शब्द)
Question– 227 - “Proper use of land is the basis for preventing climate change and sustainable development.” Verify this fact. (150words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
28 September 2019
प्रश्न– 226 - गृहमंत्री के इस कथन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये कि "अनुच्छेद 370, कश्मीर में आतंकवाद का मुख्य कारण रहा है।" (150 शब्द)
Question– 226 - Critically analyze the Home Minister’s statement that “Article 370 has been the main cause of terrorism in Kashmir.” (150words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
21 September 2019
प्रश्न– 225 - पिछले कुछ समय से सिविल-सेवा के अनेक अधिकारीयों ने अपने पदों से त्यागपत्र देकर राजनीतिक दलों की सदस्यता ग्रहण की है। कर्तव्यपरायणता की दृष्टि से आप उनके इस निर्णय को किस रूप में देखते हैं। (150 शब्द)
Question– 225 - Recently, many Civil Services officers have resigned from their posts and have become members of political parties. How do you see their decision in terms of dutifulness? (150 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
14 September 2019
प्रश्न– 224 - “जलवायु परिवर्तन : अस्तित्व के लिए उभरती चुनौती” विषय पर एक सारगर्भित निबंध लिखें। (शब्द 1000-1200)
Question– 224 - Write a succinct essay on the topic "Climate change : An emerging challenge for survival". (1000–1200 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
07 September 2019
प्रश्न– 223 - अपनी भौगोलिक अवस्थिति के कारण भारत प्राकृतिक आपदाओं से सर्वाधिक प्रभावित देशों में से एक है। प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों का सामना करने के लिए किस प्रकार की संस्थागत व्यवस्थायें की गई हैं? क्या आप इन व्यवस्थाओं को पर्याप्त मानते हैं? (250 शब्द)
Question– 223 - India is one of the countries which are most affected by natural calamities due to its geographical location. What type of institutional arrangements has been made to meet the challenges of natural calamities? Do you consider these arrangements sufficient? (250 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
31 August 2019
प्रश्न– 222 - सूचना का अधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2019 मूलतः एक पश्चगामी कदम है। अधिनियम में किये गये प्रावधानों के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिये। (200 शब्द)
Question– 222 - The Right to Information (Amendment) Act, 2019 is basically a backward step. Examine this statement in the context of the provisions made in the Act. (200 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
24 August 2019
प्रश्न– 221 - क्या गुप्ताकाल को भारतीय कलाओं का प्रवर्तन काल कहा जा सकता है? स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
Question– 221 - Can the Gupta period be called the enforcement period of Indian arts? Explain. (150 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
17 August 2019
प्रश्न– 220 - आतंकवाद के प्रति सैद्धांतिक स्तर पर वर्तमान सरकार की नीतियों में कौन-कौन से परिवर्तन दृष्टिगत हो रहे हैं। इन परिवर्तनों की प्रभावशीलता पर विचार कीजिये।(200 शब्द)
Question– 220 - What changes are seen in the present government's policies at the theoretical level towards terrorism? Consider the effectiveness of these changes. (200 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
10 August 2019
प्रश्न– 219 - वर्तमान में प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। इन चुनौतियों की चर्चा करते हुए इनके समाधान सुझायें। (200 शब्द)
Question– 219 - Presently use of plastic has become a major challenge for environmental protection. Discuss these challenges and suggest solutions for them. (200 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।
03 August 2019
प्रश्न– 218 -पार्श्व भर्ती नीति का देश की प्रशासनिक प्रणाली पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इस नीति के पक्ष अथवा विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत कीजिये। (200 शब्द)
Question– 218 -How will the policy of lateral entry affect the country's administrative system? Present your views in favor or opposition of this policy. (200 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है।