Practice Questions
25 Oct 2025
प्रश्न 535 - वर्ष 2025 में चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन को आप वैश्विक राजनीतिक संदर्भ में किस रूप में देखते हैं? क्या आप इसे भारत की सफलता मानते हैं? (250 शब्द)
Question 535 - How do you view the Shanghai Cooperation Organization summit to be held in China in 2025 in the global political context? Do you consider it a success for India? (250 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
18 Oct 2025
प्रश्न 534 - उच्चतम न्यायालय ने अपने एक निर्णय में कहा है कि “बच्चे को माता-पिता दोनों के स्नेह का अधिकार है।”
उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय की निम्न दो बिन्दुओं पर व्याख्या कीजिये? (200 शब्द)
(i) विश्व में बढ़ते हुए मानसिक रोग
(ii) भावनात्मक - बुद्धिमत्ता का विकास
Question 534 - The Supreme Court has stated in one of its decisions that "a child has the right to the affection of both parents."
Explain this Supreme Court decision on the following two points. (200 words)
(i) The rise of mental illness in the world
(ii) The development of emotional intelligence
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
11 Oct 2025
प्रश्न 533 - सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण में आत्मनिर्भर बनने के लिए भारत के द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे हैं ? (100 शब्द)
Question 533 - What efforts is India making to become self-reliant in semiconductor chip manufacturing? (100 Words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
04 Oct 2025
प्रश्न 532 - कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का विचार समाज में प्रतिष्ठा एवं पहचान प्राप्त करने में असफल रहा है। क्या आप इससे सहमत है? अपने निष्कर्ष के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें। (150 शब्द)
Question 532 - The idea of corporate social responsibility has failed to gain respect and recognition in society. Do you agree with this? Give arguments in favour of your conclusion. (150 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
27 Sept 2025
प्रश्न 531 - पिछले कुछ निर्णयों में उच्चतम न्यायालय में आंतरिक लचीलेपन की झलक मिल रही है। उदाहरणों द्वारा स्पष्ट करें। न्यायपालिका के इस प्रकार के लचीलेपन को न्यायिक दृष्टि से आप किस प्रकार देखते है? (200 शब्द)
Question 531 - In some of the recent decisions, we can see the internal flexibility of the Supreme Court. Explain with examples. How do you see this type of flexibility of the judiciary from a judicial point of view? (200 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
20 Sept 2025
प्रश्न 530 - प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की शिक्षा में सुधार विकसित भारत के लक्ष्य की कुंजी है।” शिक्षा की वर्तमान स्थितियों को केंद्र में रखते हुए उक्त कथन की पुष्टि कीजिये। (250 शब्द)
Question 530 - “Improvement in primary and secondary level education is the key to the goal of developed India.” Keeping the current conditions of education in mind, justify the above statement. (250 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
13 Sept 2025
प्रश्न 529 - "वस्तुतः सुख ही दुख है।" इस विषय पर एक सारगर्भित निबंध लिखें। (1000-1200 शब्द)
Question 529 - "Actually, pleasure itself is sorrow." Write a pithy essay on this topic. (1000-1200 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
06 Sept 2025
प्रश्न 528 -हरित ऊर्जा के संबंध में भारत के प्रयास एवं उपलब्धियों पर एक टिप्पणी लिखें। (200 शब्द)
Question 528 -Write a note on India's efforts and achievements regarding green energy. (200 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
30 Aug 2025
प्रश्न 527 - चोल साम्राज्य की उन महत्वपूर्ण विशेषताओं पर प्रकाश डालें, जो वर्तमान भारत के लिए अत्यंत महत्पूर्ण हो सकते हैं? (250 शब्द)
Question 527 - Throw light on those important features of the Chola Empire, which can be very important for present India? (250 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
23 Aug 2025
प्रश्न 526 - अमेरिका ने भारत पर भारी टैरिफ शुल्क की घोषणा की है। इसे आप संकट के रूप में देखते हैं, या अवसर के रूप में? अपने विचार के पक्ष में तथ्य एवं तर्क प्रस्तुत करें। (250 शब्द)
Question 526 - America has announced heavy tariff duty on India. Do you see this as a crisis or an opportunity? Present facts and arguments in favor of your view. (250 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
16 Aug 2025
प्रश्न 525 - उपराष्ट्रपति पद के औचित्य/अनौचित्य पर अपने विचार व्यक्त करें। (150 शब्द)
Question 525 - Express your views on the appropriateness/improperty of the post of Vice President. (150 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
09 Aug 2025
प्रश्न 524 - संविधान के 42वें संशोधन के द्वारा संविधान की प्रस्तावना में किए गए परिवर्तन पर एक तीखी बहस छिड़ी हुई है। आप इस परिवर्तन को कितना आवश्यक मानते हैं, और क्यों ? (250 शब्द)
Question 524 - A heated debate has erupted over the changes made in the Preamble of the Constitution by the 42nd Amendment of the Constitution. How necessary do you consider this change, and why? (250 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
02 Aug 2025
प्रश्न 523 - (अ) परमाणु ऊर्जा के उत्पादन में वृद्धि के लिए भारत ने कौन-कौन से नये उपाय किए हैं? (150 शब्द)
(ब) भारत को दुर्लभ खनिजों की अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए क्या-क्या करना चाहिए? (150 शब्द)
Question 523 - (a) What new measures has India taken to increase the production of nuclear energy? (150 words)
(b) What should India do to fulfill its requirement of rare minerals? (150 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
26 July 2025
प्रश्न 522 - (अ) एक प्रशासक की दृष्टि से समाचार पत्रों में चर्चित ‘लव जिहाद‘ पर अपने विचार व्यक्त कीजिए। (150 शब्द)
(ब) पिछले दिनों प्रेम से जुड़ी कुछ चर्चित आपराधिक घटनाओं ने समाज के माथे पर चिंता की लकीरें पैदा कर दी हैं। इसके मुख्य कारण क्या हैं? इसके क्या संभावित समाधान हो सकते हैं? (150 शब्द)
Question 522 - (a) From the point of view of an administrator, express your views on the 'love jihad' discussed in the newspapers. (150 words)
(b) Recently, some famous criminal incidents related to love have created lines of worry on the forehead of the society. What are its main reasons? What can be its possible solutions? (150 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
19 July 2025
प्रश्न 521 - ‘आपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत ने आतंकवाद के विरूद्ध ‘जीरो टालरेंस' की नीति घोषित की है। पिछले कुछ समय में भारत द्वारा इस दिशा में क्या कदम उठाये गए हैं? संक्षिप्त में उन कदमों के प्रभाव का आंकलन कीजिए। (250 शब्द)
Question 521 -After 'Operation Sindoor', India has declared a policy of 'zero tolerance' against terrorism. What steps have been taken by India in this direction in the recent past? Briefly assess the impact of those steps. (250 words)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है
12 July 2025
प्रश्न 520 - एक रुका हुआ जीवन वस्तुतः पीछे जाता हुआ जीवन होता है। इस विषय पर एक सारगर्भित निबंध लिखें। (शब्द 1000-1200)
Question 520 - A stagnant life is actually a life going backwards. Write a pithy essay on this topic. (Words 1000-1200)
नोट : इसका उत्तर आपको हमें नहीं भेजना है, यह आपके स्वयं के अभ्यास के लिए है