
तकनीक से जुड़ी कुछ बातें
To Download Click Here.
- गूगल कंपनी ने एक ऐसी चिप तैयार की है, जो क्वांटम कंप्यूटिंग से पांच मिनट में ऐसी गणना करेगी, जिसे करने में सुपर कंप्यूटर को हजारों साल लग सकते हैं। इसे ‘विलो’ नाम दिया गया है। भविष्य में इस तकनीक का प्रयोग दवाओं की खोज, मौसम पूर्वानुमान, साइबर सुरक्षा और बड़े डेटा का विश्लेषण करने में किया जा सकेगा।
- क्वांटम कंप्यूटर क्या है – यह क्यूबिट्स यानि कंप्यूटर बिट्स पर काम करता है। ये बिट्स नार्मल कंप्यूटर में गणना करने वाले बिट्स की तुलना में काफी तेज होते हैं।
- हाल ही में भारत में एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस से जुड़े साइबर हमलों के मामलें बहुत बढ़ गए हैं।
- एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस या एपीआई क्या है – यह नियमों का एक सेट है, जो सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को एक दूसरे से संवाद का जरिया बनता है।
- वैज्ञानिकों ने ऐसी डायमंड बैटरी बनाई है, जो हजारों वर्ष तक चल सकती है। ऊर्जा के क्षेत्र में यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस बैटरी का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों, स्वास्थ्य उपकरणों, मोबाइल फोन, लैपटॉप, ड्रोन, घड़ियों, कैमरों और सेंसरों में किया जा सकता है।
यह अत्यंत सुरक्षित है, और इसमें कोई छेड़छाड़ भी नहीं की जा सकती है। क्योंकि इसमें रेडियोधर्मी हीरे का लेप किया जाता है। यह लेप विकिरण रिसाव को रोकता है। ये बैटरियां परमाणु कचरे के निस्तारण का रास्ता खोलती हैं।
विभिन्न समाचार पत्रों पर आधारित। 11 दिसंबर, 2024