
प्रश्न: क्या ऐसा संभव है कि कोई परीक्षार्थी सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) अंग्रेजी में दे लेकिन साक्षात्कार के लिए हिंदी अथवा कोई और भाषा चुन ले?
आप साक्षात्कार के लिए संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से किसी का भी चयन कर सकते हैं। यह भाषा आपके मुख्य परीक्षा के लिए चुने गये माध्यम से भिन्न हो सकती है। उदाहरण के लिए यदि आपने मुख्य परीक्षा अंग्रेजी माध्यम से दी है, तो आप इन्टरव्यू हिन्दी में दे सकते हैं।