प्रश्न: क्या आप इस परीक्षा के सन्दर्भ में कोई जानकारी दे सकते हैं?

Afeias
20 Sep 2017
A+ A-

उत्तर : सिविल सेवा परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा हर साल ‘समान प्रवेश-परीक्षा’ (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) के रूप में आयोजित की जाती है और इसके माध्यम से विभिन्न सेवाओं, मसलन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), तथा केंद्र सरकार की ग्रुप ‘ए’ व ग्रुप ‘बी’ सेवाओं के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता :

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या विश्वविद्यालय के समतुल्य माने जाने वाले शैक्षणिक संस्थान का उपाधिधारक होना अथवा इसके समतुल्य कोई अन्य योग्यता रखना अनिवार्य है। किसी डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने की योग्यता रखते हैं।

अन्य योग्यताएँ/अर्हताएँ :

क। आईएएस एवं आईपीएस सेवाओं के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।

ख। अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवार को या तो

भारत का नागरिक होना चाहिए, या

नेपाल की प्रजा हो, या

भूटान की प्रजा हो, या

तिब्बती शरणार्थी हो, जो हमेशा के लिए भारत में बसने का इरादा लेकर 1 जनवरी, 1960 से पहले भारत आ गया हो, या

हमेशा के लिए भारत में बसने का इरादा लेकर पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका तथा पूर्वी अफ्रीका के देशों (केन्या, यूगांडा, यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ़ तंज़ानिया, ज़ाम्बिया, मलावी, ज़ेरे, इथिओपिया एवं वियतनाम) से प्रवजन करके आया भारतीय मूल का कोई व्यक्ति हो।

ग। परीक्षा वाले वर्ष 1 अगस्त को उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष अवश्य होनी चाहिए। किन्तु उसने 32 वर्ष पूरे न किए हों। परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी को 3 साल, एवं एससी/एसटी को 5 साल तक की छूट दी जाती है। अधिकतम आयु सीमा में यह छूट भारत सरकार के अधीन काम करने वाले लोक सेवकों की कुछ विशिष्ट श्रेणियों तथा रक्षा सेवाओं के लोगों के मामले में भी लागू होती है।

Related Articles

Subscribe Our Newsletter