Admission Form

नोट :

  • ऊपर दिया गया ऑडियो एक बार ध्यान से सुन लें।
  • यह फॉर्म केवल उन्हें ही भरना है, जिन्होंने 26 Oct 2023 से 09 Nov 2023 की क्लासेस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • Accommodation लेना अनिवार्य नहीं है। आप स्वयं की व्यवस्था करने के लिए स्वतंत्र हैं।
  • निवास स्थल से क्लास तक स्टूडेंट्स को स्वयं ही पहुँचना होगा।
  • 26/10/2023 की पहली क्लास सुबह 11.00 बजे शुरु होगी। अन्य दिन क्लास सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तक रहेंगी।
  • 26/10/2023 से 09/11/2023 तक सुबह का नाश्ता 9 से 10 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
  • अंतिम क्लास 09 Nov 2023 को शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी। उसके बाद स्टूडेंट्स अपने जाने की व्यवस्था कर सकते हैं।
  • इस दौरान भोपाल का मौसम सुहावना रहता है।
  • किताबें लाने की आवश्यकता नहीं है। नोट बुक ही पर्याप्त होगी।
  • सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं शाम की चाय सभी स्टूडेंट्स के लिए AFE की तरफ से है।
  • लड़कों को रात के भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी, जिसमें कोई परेशानी नहीं होगी।
  • गर्ल्स हॉस्टल में रात्रि का भोजन भी मिलेगा।
  • Accommodation हर श्रेणी में सीमित है। Accommodation में प्राथमिकता रजिस्ट्रेशन सूची में आपकी स्थिति के अनुसार दी जाएगी। किसी भी विवाद की स्तिथि में AFE मैनेजमेंट का निर्णय अंतिम होगा।
  • आपके द्वारा Accommodation का चयन कर लेने के बाद आपको उसका भुगतान हर हाल में करना होगा। यदि आप क्लास में नहीं आते हैं, तब भी।
  • रुकने की व्यवस्था हमारी ओर से स्टूडेंट्स को सहयोग करने के उद्देश्य से की जाती है ताकि उन्हें कम से कम दाम पर रहने को मिल सके और उन्हें भटकना ना पड़े। यह सुविधा स्वयं हमारे संस्थान की नहीं है, इसे स्टूडेन्ट के बदले बुक किया जाता है।
  • यदि आपको आपके द्वारा चयनित Accommodation नहीं मिल पाती है, तो आपको इसकी सूचना email पर दी जाएगी।
  • एक बार Accommodation अलॉट हो जाने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • फॉर्म भरने की आख़री तारीख 20 Sep 2023 है। इसके बाद कोई भी फॉर्म मान्य नहीं होगा तब आपको अपने रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
  • कृपया फॉर्म एक स्टूडेंट एक ही बार भरे।
  • Accommodation की फीस आपको क्लासेस के लिए जब भोपाल आएँगे तब  AFEIAS के कार्यकर्ताओं को नगद ही देनी है तथा रसीद प्राप्त करनी है।
  • व्यवस्था सभी वर्ग के स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर कम से कम दामों में सामान्य स्तर की की जाती है। अतः अगर किसी की अपेक्षा विशेष सुविधाओं की है, तो वह कृपया अपनी व्यवस्था स्वयं करें।
  • रुकने की सभी व्यवस्थाएं 25-10-2023 सुबह 10 बजे से 10-11-2023 सुबह 10 बजे तक रहेंगी। पहले आने पर या अधिक रुकने पर स्वयं व्यवस्था करनी होगी।
  • Accommodation एवं Classes सम्बंधित जानकारी आपको अगले नोटिस में दी जाएंगी।
  • आपको फॉर्म सबमिट करने के बाद कोई Confirmation call या message नहीं आएगा। कृपया इसके लिए कॉल ना करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद वहीं लिखा आ जाता है “Your Form has been submitted.” 
  • कृपया निचे दिए गए Admission Form को भरें

Subscribe Our Newsletter